Headlines

हिमाचल CM के प्रिंसिपल एडवाइजर पर सरकार फिर मेहरबान:राम सुभग सिंह का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया; जुलाई 2023 में हुए थे रिटायर




हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राम सुभग सिंह का कार्यकाल दो वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उनका सेवा विस्तार 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। राम सुभग सिंह को 31 जुलाई 2023 को रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद सितंबर 2024 में उनका पहला सेवा विस्तार किया गया और अब सरकार ने लगातार तीसरी बार उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य के मुख्य सचिव केके पंत के आदेश से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेवा विस्तार की शर्तें एवं नियम अलग से जारी किए जाएंगे। राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं राम सुभग सिंह 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे राम सुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने ऊर्जा, पर्यटन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया है। सरकार उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में लगातार ले रही है। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार बनाया था प्रधान सलाहकार सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार उन्हें प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति के समय लागू टीए/डीए, सरकारी आवास तथा चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। नई अधिसूचना में सेवा विस्तार की शर्तें अलग से जारी करने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *