हिसार के कामेश्वर धाम में अतिरुद्र महायज्ञ 17 से:151 विद्वान ब्राह्मण करेंगे वैदिक अनुष्ठान, 12 दिन तक चलेगा कार्यक्रम




अग्रोहा। हिसार जिले के गांव किरमारा स्थित प्रसिद्ध कामेश्वर धाम में भगवान शिव की आराधना और विश्व कल्याण की भावना के साथ 17 अगस्त से 28 अगस्त तक 12 दिवसीय भव्य अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कामेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री श्री युगल गिरी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए धाम परिसर में विशाल पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ विश्व शांति, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव कल्याण की कामना के साथ आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान पूरा धाम वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्रपाठ और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहेगा। महायज्ञ के प्रमुख आकर्षण महायज्ञ में 151 विद्वान ब्राह्मण वैदिक विधि-विधान से आहुतियां देंगे। प्रतिदिन नमक-चमक विधि से विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की दीर्घायु, आरोग्य और संकट निवारण की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप एवं विशेष अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथा व्यास भगवान शिव के जीवन, महिमा और सनातन धर्म के संदेशों का वर्णन करेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *