![]()
हिसार में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 874 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थाना बरवाला पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ कानापती निवासी पाबड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 को थाना बरवाला की टीम उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बालक चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाटर सप्लाई खेदड़ रोड, पाबड़ा के पास कार्रवाई करते हुए कुलदीप पुत्र भरथा निवासी पाबड़ा को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 874 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना बरवाला में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ और निशानदेही के आधार पर सामने आया कि बरामद गांजा उसने पाबड़ा निवासी अनिल उर्फ कानापती से खरीदा था। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक फलेल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल उर्फ कानापती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नशा तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करने पर जोर एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि आसपास किसी व्यक्ति के नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधि में शामिल होने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Source link
हिसार में गांजा बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पूछताछ में नाम आया था सामने, अब नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
