![]()
हरियाणा के हिसार में 5 बच्चों का बाप गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया है। मामला 20 जून का है मगर इतने बीत जाने के बाद भी पति घर नहीं आया तो पत्नी ने पुलिस को पति के लापता होने की शिकायत दी है। हालांकि पत्नी का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कॉपरेट नहीं कर रही है और उसके पति का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। गांव गंगवा की रहने वाली माया देवी ने बताया कि 20 जून को उसको पता चला था कि उसके पति विजय का किसी दूसरी औरत से चक्कर चल रहा है। इसके बाद वह पति की गर्लफ्रेंड के घर ऋषिनगर में गई जहां पता चला कि कई महीनों से उसका पति यहां आ रहा है। आस पड़ोस में पता किया तो पता चला कि औरत ने मेरे पति को अपना पति बताया हुआ था। जब रात को उसका पति घर आया तो उसने उस औरत के बारे में पूछा, इसके बाद वह रात को 11 बजे घर से चला गया और औरत कमलेश को भी साथ ले गया। दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चला सकता है। बाप ने बेटे को बता हुई थी सच्चाई
पत्नी माया देवी ने बताया कि उसके पति विजय ने अपने बड़े बेटे और मेरे देवर को पूरी सच्चाई बताई हुई थी। वो मेरे बेटे को कहता था यह तेरी दूसरी मां है। यह मेरी सेटिंग है। माया देवी ने बताया कि पति विजय अकसर उससे मारपीट किया करता था। मेरे 5 बच्चे हैं जिसमें 3 लड़की और 2 लड़के हैं। उसका पति ड्राईवरी करता है और मैं ई-रिक्शा चलाती हूं। मैं जिस घर में रहती हूं वो किराए का है। इसका ढाई हजार रुपए महीना किराया है। अब बच्चों की देखभाल करूं या घर खर्च निकालूं, कुछ समझ नहीं आ रहा। 20 साल पहले हुई थी शादी
पत्नी माया ने बताया कि उसकी करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। देवर को पिछले ढाई साल से पता था कि उसका चक्कर चल रहा है मगर उसको मेरे पति ने धमकी दी हुई थी अगर तूने घर पर बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। जब मुझे सच्चाई का पता चला तो मैंने उस औरत को फोन किया तो उसने मुझे ही उल्टा सुना दिया और कहा कि तेरे पति का तेरे से मन भर गया है इसलिए वो मेरे पास आता है। मैं सबकुछ भूल जाउंगी, वो घर आ जाए
माया देवी ने बताया कि मैं अपने पति की हर भूल माफ करने के लिए तैयार हूं। बस वो एक बार घर आ जाए और परिवार को संभाल लें। माया ने बताया कि जिस औरत के साथ उसका पति भागा है वो दो शादी कर चुकी है। उसका पहला पति मंदबुद्धि है और मेरा पति तीसरा आदमी है जिसका उसके साथ चक्कर चल रहा है। माया ने बताया कि कमलेश की एक 18 साल की लड़की है और उसने अपनी बेटी को भागने से पहले हरिद्वार भेज दिया था। पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
वहीं इस मामले में माया देवी ने बताया कि वो पुलिस के पास शिकायत लेकर गई। आजाद नगर थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कहा कि तेरा पति भाग गया तो भाग गया हम इसमें क्या कर सकते हैं। माया ने बताया कि मेरे पति से कई दिनों से बात नहीं हुई है और उस औरत का फोन बंद आ रहा है। मेरा पति अपना फोन घर पर ही छोड़ गया था। माया ने बताया कि उसकी मां उससे कहती थी कि तेरा पति ठीक नहीं है उसे छोड़ मगर मैंने कभी मां की बात नहीं मानी।
Source link
हिसार में 5 बच्चों का बाप गर्लफ्रेंड संग फरार:42 साल की उम्र में 50 साल की औरत से हुआ प्यार; पत्नी ई-रिक्शा चलाकर परिवार चला रही
