Headlines

हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर विवाद:10-12 युवकों ने सड़क पर मचाया उत्पात;हथियार लहराने का वीडियो वायरल, तीन आरोपियों पर एफआईआर




शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बीच सड़क दबंगई का मामला सामने आया है। मनियर आदिवासी मोहल्ले में 10 से 12 युवकों ने लाठी-डंडों और हथियारों के दम पर जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई तथा वाहन में तोड़फोड़ कर दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक बाइक पर बैठकर हाथ में कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम ईटमा निवासी हेमंत रावत अपनी स्कॉर्पियो से नवाब साहब रोड स्थित घर जा रहे थे। जब वे मनियर आदिवासी मोहल्ले से गुजर रहे थे, तब सड़क पर कुछ युवक खड़े थे। हेमंत द्वारा हॉर्न बजाकर रास्ता देने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। बेल्ट, डंडों और नुकीली वस्तु से किया हमला आरोप है कि सूरज कुचवंदिया, अतुल गोस्वामी और लाला कुचवंदिया सहित अन्य युवकों ने हेमंत रावत, उनके चाचा हरनाम रावत और भरत रावत के साथ बेल्ट, डंडों और नुकीली वस्तु से मारपीट की। हमले के दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो के पीछे का कांच और हेडलाइट भी तोड़ दी, जिससे वाहन को करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वायरल वीडियो में कट्टा लहराता दिखा युवक घटना के बाद सामने आए वीडियो में 10 से 12 युवक लाठियां लेकर सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक बाइक पर बैठकर हाथ में कट्टा लहराता भी नजर आ रहा है। हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, वीडियो की भी जांच कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *