Headlines

होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी:50 स्टूडेंट्स सवार थे, ग्रामीणों ने पहुंचकर बचाया; स्कूटी सवार को बचाते समय हादसा




होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास गुरुवार को एक निजी स्कूल बस पलट गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए बस को सड़क किनारे मोड़ा, जिससे वह खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन और पुलिस के अलावा गांव के लोगों ने बच्चों को बस से निकालने में मदद की। हादसे के बाद सहमे हुए थे बच्चे
हादसे के बाद बच्चे काफी सहमे हुए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। कई अभिभावक तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तो राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *