Headlines

Punjabi Youth Gurpreet Singh Faces Death Penalty in Saudi Arabia


गुरप्रीत सिंह जसवंत कौर जानकारी देती हुई।

रोपड़ के रहने वाले युवक को सऊदी अरब में फांसी की सजा सुनाई गई है। 4 साल पहले वह काम के लिए मस्कट गया था, जहां वह ट्रक ड्राइवर था। इसके बाद करीब 2 साल पहले सऊदी अरब में नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था।

.

युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के नाम से हुई, जो नंगल के लोअर पट्टी गांव का रहने वाला है। गुरप्रीत अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी बुजुर्ग मां जसवंत कौर ने भारत सरकार मदद मांगी है।

मां जसवंत कौर ने मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की और बेटे को बचाने की मांग की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भगवंत सिंह मान से भी बेटे को बचाने के लिए अपील की है। जसवंत कौर ने कहा कि

QuoteImage

गुरप्रीत उनके परिवार का इकलौता सहारा है। सरकार से सऊदी अरब के अधिकारियों के सामने मामला उठाए और गुरप्रीत की सजा कम करवाए।

QuoteImage

2 साल पहले ट्रक मिला था नशीले पदार्थ

गुरप्रीत की मां जसवंत कौर ने कहा कि गुरप्रीत के ट्रक में करीब 2 साल पहले ट्रक से नशीले पदार्थ मिला था। इसके बाद उसके खिलाफा सऊदी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल में रखा गया। अब कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है। हालांकि परिवार ने गुरप्रीत को निर्दोष बताया और कहा कि उसे इस मामले में फंसाया गया है।

गांव की सरपंच मोनिका देवी ने कहा कि गुरप्रीत को मौत की सजा मिलने की जानकारी से गांव के लोग भी दुखी हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कहा कि मामले को राजनयिक माध्यम से सऊदी अरब के अधिकारियों के सामने उठाया जाना चाहिए।

बैंस बोले- मर्सी पिटीशन की मांग रखेंगे

इधर, मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने परिवार को मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह की सजा माफ कराने के लिए मर्सी पिटीशन की मांग तुरंत भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सामने रखी जाएगी।

बैंस ने कहा कि, इसके जरिए मामला कूटनीतिक स्तर पर सऊदी अरब सरकार के सामने उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत की सुरक्षित वतन वापसी और उसके परिवार की मदद के लिए वह अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड की दी सुपारी: गुरदासपुर में लड़कों ने पीटकर मार डाला; पकड़े जाने पर बोली- मैंने हाथ-पैर तोड़ने के पैसे दिए थे

गुरदासपुर में एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को सुपारी देकर इतना पिटवाया कि उसकी मौत हो गई। लड़की के अपने बॉयफ्रेंड के अलावा कुछ और लड़कों के साथ संबंध थे। इस बाद का पता युवक को चल गया था, और वह लड़की को छोड़ना चाहता था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *