Headlines

1 करोड़ की चोरी-उत्तराखंड के SI समेत 4 कर्मी गिरफ्तार:नेपाल से शिमला की कारोबारी को आया फोन; बोली-बॉर्डर पर आबकारी वालों ने हड़पा सामान




शिमला के सबसे बड़े होटल कारोबारियों में से एक रेणु बालजीज के घर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में उत्तराखंड के सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल पुलिस ने बताया कि चोरी की गई संपत्ति की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। हिमाचल पुलिस बीते तीन दिन से ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में डेरा डाली हुई थी और जांच कर रही थी। रविवार दोपहर में सभी आरोपियों से लंबी पूछताछ हुई। इसके बाद पुलिस ने माल बरामद किया और आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बॉर्डर के CCTV फुटेज खंगालने पर आबकारी कर्मियों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उनके पास से चोरी की लगभग 80 प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली है। वहीं, रेणु बालजीज का कहना है कि सोने-हीरे के गहने, चांदी के सिक्के, नकदी और करीब एक दर्जन घड़ियां चोरी हुई हैं, जिनका मिलना अभी बाकी है। क्या है पूरा मामला 6 पॉइंट में… 1. नशीला खाना खिलाकर चोरी- 7 सितंबर की देर रात शिमला के फिंगास्क इस्टेट निवासी कारोबारी रेणु बालजीज के घर उनकी नेपाली नौकरानी करिश्मा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर मालकिन को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सोने-हीरे के जेवरात, चांदी के सिक्के, महंगी घड़ियां और नकदी समेट ली और फरार हो गई। 2. कार से नेपाल भाग रहे थे आरोपी- वारदात के बाद आरोपी शिमला से दिल्ली पहुंचे और वहां से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रुद्रपुर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। 3. चेकपोस्ट पर आबकारी टीम ने रोका- 8 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे रुद्रपुर-रामपुर सीमा स्थित आबकारी चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों ने कार को चेकिंग के लिए रोका। कार से करोड़ों रुपए का चोरी का सामान बरामद हुआ। 4. बरामद माल आपस में बांटा- आबकारी दरोगा, कॉन्स्टेबल और अन्य दो कर्मियों ने नीयत बदलते हुए बरामद जेवरात व नकदी को आरोपियों के साथ आपस में बांट लिया और आरोपियों को नेपाल जाने दिया। 5. नौकरानी के एक फोन से खुली पोल- नेपाल पहुंचने के बाद आरोपी नौकरानी करिश्मा ने शिमला में अपनी मालकिन को फोन किया और बताया कि चोरी किया गया ज्यादातर माल रुद्रपुर में आबकारी और पुलिस वालों ने जब्त कर लिया है। 6. CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी- मालकिन की सूचना पर हिमाचल पुलिस रुद्रपुर पहुंची। ऊधमसिंहनगर पुलिस के सहयोग से जब बॉर्डर के CCTV फुटेज खंगाले गए, तो आबकारी कर्मी चेकिंग करते और माल हड़पते रंगे हाथों पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार (रामनगर), आबकारी कांस्टेबल बलजीत सिंह (किच्छा), उपनल कर्मचारी पप्पू लाल (गदरपुर) और पीआरडी जवान नईम (केलाखेड़ा) शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *