Headlines

10 अगस्त को 6 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविर:ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ




डीडवाना जिले में 10 अगस्त को छह ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने बताया कि ये शिविर डीडवाना उपखंड की दयालपुरा, मौलासर की फोगड़ी, लाडनूं की चंद्राई, परबतसर की पीपलाद, नावां की चौसला और मकराना की सरनावड़ा ग्राम पंचायतों में लगेंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। साथ ही, पात्र लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा। ये फॉलोअप शिविर ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2026’ अभियान की निरंतरता में आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक जिलेभर में चलेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *