चंडीगढ़ | समाज में कितने ही विषय होते हैं जिनपर या तो हम कुछ कहते ही नहीं या फिर उनको नजरंदाज कर देते हैं। मगर सभी विषयों को गहराई में जाकर समझना और उन पर बात करना भी जरूरी है। इसके लिए नॉवेल बंच हर महीने कोई न कोई कार्यक्रम करवाता है। इस बार यह कार्यक्रम अनस्पोकन- वीमन मैटर के रूप में होगा। इसे इंडियन वूमन नेटवर्क के सहयोग से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 11 सितंबर को चंडीगढ़ सेक्टर-31 के सीआईआई में होगा। वेल्कम एड्रेस शाम 4 बजे होगा जिसमें इंडियन वुमन नेटवर्क और को-फाउंडर नॉवेल बंच शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे इन द ट्विलाइट ज़ोन सेशन होगा। इसमें सुदिती जिंदल, ब्रिगेडियर दिलजीत ढिल्लों, आंचल गोयल शामिल होंगे। मॉडरेट करेंगी डॉ लिपी पाठक। शाम 5 बजे दीपिका गोरजी की किताब का विमोचन होगा। लेफ्टिनेंट जनरल टाइनी ढिल्लन, विवेक अत्रे, सगुना जैन, हरदीप चांदपुरी किताब का विमोचन करेंगे। लेखिका दीपिका गोरजी के साथ साक्षी कत्याल बात करेंगी। शाम 5.15 बजे सेशन हॉर्मोंस- हिज़ एंड हर्स में चांदनी लांबा, डॉ विमल विभाकर, अंजू मेहता शामिल होंगे। बात करेंगी प्रीतिका गुलाटी। शाम 6 बजे फ्रॉम अनक्लेम्ड टू द अनसीन सेशन में वंदना शुक्ला, विवेक अत्रे, सुपर्णा सरस्वती पुरी शामिल होंगे।
Source link
11 सितंबर को अनस्पोकन में होंगे चार सेशन
