![]()
बेमेतरा जिले के ग्राम रवेली के किसानों ने नवीन धान उपार्जन केंद्र तिवरैया में शामिल किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से किरीतपुर धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज बेचते आ रहे हैं, जो गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर है। अधिक दूरी के कारण धान परिवहन में परेशानी के साथ अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। स्वीकृत हुआ उपार्जन केंद्र महज 3KM की दूरी पर किसानों के मुताबिक ग्राम तिवरैया में नया धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत हुआ है, जो रवेली से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में रवेली को तिवरैया केंद्र से जोड़ने पर किसानों को आवागमन और धान परिवहन में सुविधा मिलेगी। 12 किमी की दूरी से बढ़ रहा परिवहन खर्च ग्राम रवेली के सरपंच सुशील कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में गांव के किसानों को धान बेचने के लिए किरीतपुर जाना पड़ता है। केंद्र की दूरी अधिक होने से आने-जाने में परेशानी होती है और परिवहन किराया भी ज्यादा देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि तिवरैया में नया धान खरीदी केंद्र स्वीकृत होने से किसानों को राहत मिल सकती है। इसलिए रवेली के किसानों को भी इसी केंद्र से जोड़ा जाना चाहिए। तिवरैया केंद्र सिर्फ 3 किमी दूर किसान राजकुमार साहू ने बताया कि रवेली के किसान लंबे समय से किरीतपुर केंद्र में धान बेचते आ रहे हैं। अब तिवरैया में नया केंद्र शुरू होने जा रहा है, जो गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है, जबकि किरीतपुर की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। उनके मुताबिक, तिवरैया केंद्र में शामिल होने से धान परिवहन आसान होगा और अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। इसी मांग को लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धान खरीदी से पहले केंद्र से जोड़ने की मांग किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आगामी धान खरीदी शुरू होने से पहले रवेली गांव को तिवरैया धान उपार्जन केंद्र से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इससे किसानों को लंबी दूरी तय करने और अतिरिक्त परिवहन खर्च से राहत मिल सकेगी।
Source link
12 किमी दूर धान खरीदी केंद्र से परेशान किसान:बेमेतरा में रवेली के ग्रामीणों ने तिवरैया से जोड़ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
