![]()
सेक्टर-91 में करीब 30 एकड़ क्षेत्रफल में डियर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यहां हिरण के लिए छोटे बड़े करीब 12 बाड़े बनाए जा रहे है। जिनका निरीक्षण वन्य विशेषज्ञ के द्वारा किया जा रहा है। बाड़ा बनाने के लिए टेंडर जारी किए जा रहे है। बाड़ा बनने के बाद यहां नाइट सफारी का काम किया जाएगा। इसके बाद यहां 10 प्रजातियों के 132 हिरण को लाया जाएगा। डियर पार्क में सिविल यानी पक्का का काम किया जा रहा है। इसका काम नंवबर तक पूरा कर लिया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 एकड़ में मिनी जू की तर्ज पर इस डियर पार्क को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जिले की पहली सनसेट सफरी होगी। इसमें रात करीब 10 बजे तक लोग स्पेक्ट्रम लाइट की रोशनी में हिरण व जलीय पक्षियों को देख सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्पेक्ट्रम लाइट में वहां पर मौजूद जानवरों को अंधेरा ही लगेगा। वहीं जो लोग सनसेट सफरी में पहुंचेंगे उनको स्पष्ट दिखाई देगा। अफ्रीका और प्रदेश के चिड़ियाघर से आएंगे हिरण
नोएडा में 10 प्रजातियों के 132 हिरण को लाया जाएगा। इसमें तीन प्रजाति अफ्रीका से एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके अलावा कानपुर, हैदराबाद और लखनऊ के चिड़ियाघर से यहां हिरण लाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और आसपास में ऐसा डियर पार्क नहीं है। इसलिए यहां डियर पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त किए गए सलाहकारों से बातचीत की जा रही है।
Source link
12 बाड़ों में चहलकदमी करते नजर आएंगे हिरण:नोएडा बायोडायर्वसिटी पार्क में बनाया जा रहे बाड़े, 10 प्रजातियों के 132 हिरण यहां रखे जाएंगे
