Headlines

14 मिनट के अंदर भिलाई में दो चेन स्नेचिंग VIDEO:बाइक सवारों ने टहल रही बुजुर्ग के गले से चेन झपटी, फूल तोड़ रही बुजुर्ग पर मिर्च पाउडर फेंककर महिला ने छीनी चेन




भिलाई शहर में शुक्रवार सुबह एक के बाद एक हुई दो चेन स्नेचिंग की वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी। दोनों घटनाओं में बदमाशों ने सुबह के समय अकेली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र में हुई। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के पास हुई। सुबह करीब 6.25 बजे एक बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। वाहन चला रहा आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक चेहरे पर नकाब लगाए था। दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से भाग निकले। हालांकि वारदात के दौरान चेन का एक हिस्सा टूटकर वहीं सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल से वह हिस्सा बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि चेन करीब तीन तोले की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के हाथ कितना हिस्सा लगा और कितना मौके पर गिरा। महिला ने मिर्च पाउडर फेंककर छिनी चेन
दूसरी घटना भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1, सड़क नंबर-2 के पास हुई। सुबह करीब 6:11 बजे एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। तभी 45 से 50 साल की उम्र की एक महिला उनके पास पहुंची। आरोपी महिला ने पहले बुजुर्ग के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह घबरा गईं। इसके बाद उसने गले से सोने की चेन खींच ली और पास में बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गई। वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल, भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित महिला से बातचीत की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। मॉर्निंग वॉक और फूल तोड़ रही थी महिलाएं
दोनों घटनाओं में एक बात समान है कि बदमाशों ने सुबह के समय ऐसी बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया, जो घर के बाहर अकेली थीं। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदातों को अंजाम देने वाले किसी संगठित गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि दोनों घटनाओं के आरोपियों का आपस में कोई संबंध है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *