![]()
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) आवंटियों की सुविधा के लिए 15 अक्टूबर को गोमतीनगर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में लोन मेला लगाएगा। इसमें राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित बैंकों के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। आवंटियों को एक ही जगह पर बैंक लोन से जुड़ी जानकारी, आवेदन और एनओसी जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। लोन नहीं मिलने से भुगतान में देरी की समस्या एलडीए के मुताबिक, प्राधिकरण की अलग-अलग आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को संपत्तियां आवंटित की गई हैं। कई आवंटियों को बैंक से लोन मिलने में दिक्कत या सही जानकारी नहीं होने के कारण संपत्ति का पूरा भुगतान करने में परेशानी होती है। भुगतान में देरी होने पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ बढ़ता है और कुछ मामलों में आवंटन निरस्त होने का खतरा भी रहता है। इसी को देखते हुए लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। एक ही जगह कई बैंकों से मिलेगा विकल्प मेले में कई बैंक मौजूद रहेंगे, जिससे आवंटियों को अलग-अलग बैंकों की लोन योजनाओं और ब्याज दरों की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, मौके पर बैंक संबंधी सहायता के साथ एनओसी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आवंटियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ईडब्ल्यूएस और कम आय वर्ग के आवंटियों को भी राहत लोन मेले में ईडब्ल्यूएस और अल्प आय वर्ग के आवंटियों के लिए भी विशेष सुविधा रहेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल नगर योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना, पहले आओ-पहले पाओ योजना और अनंत नगर योजना समेत अन्य योजनाओं के आवंटी बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये दस्तावेज साथ लाने होंगे लोन मेले में आने वाले आवंटियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। एलडीए का कहना है कि दस्तावेज पूरे होने पर बैंक स्तर की प्रक्रिया को मौके पर ही आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Source link
15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा
