Headlines

2 से 10 हजार के कमीशन में बेचा बैंक अकाउंट:उन्हीं खातों में साइबर ठगी के पैसे आए, 9 म्यूल अकाउंट होल्डर और एजेंट पकड़ाए




दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग 2 से 10 हजार रुपए के कमीशन के लालच में अपने और दूसरे लोगों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम इधर-उधर भेजी जाती थी। आरोपियों में शामिल संजय निषाद और मनोज कुमार साहू एजेंट की भूमिका निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार ये लोग खाताधारकों और साइबर अपराधियों के बीच संपर्क का काम करते थे। यह कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में 7 खाताधारक और 2 एजेंट शामिल हैं। सभी के खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बैंक खातों और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। इसके बदले उन्हें 2 हजार से 10 हजार रुपए तक का कमीशन मिलता था। लाखों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन जांच में यह भी पता चला कि इन खातों में साइबर ठगी से जुड़े लाखों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। ठग इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजने और उसका स्रोत छिपाने के लिए करते थे। इससे जांच एजेंसियों के लिए असली आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। पुलिस का कहना है कि, कई लोग यह सोचकर अपना बैंक खाता दूसरे को दे देते हैं कि इससे उन्हें कुछ अतिरिक्त कमाई हो जाएगी, लेकिन ऐसा करना खुद एक गंभीर अपराध है। यदि किसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में होता है तो खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है। इन्हें किया गया गिरफ्तार, जानिए आरोपियों का नाम 1. लक्की खुटेल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।
2. भारत गिरी, उम्र 25 वर्ष, गौतम नगर, सुपेला।
3. भोज ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।
4. चोमन साहू, उम्र 27 वर्ष, खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव।
5. कमलेश देशलहरे, उम्र 24 वर्ष, ग्राम फुंडा, थाना बोरी।
6. रमाकांत साहू, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मचान्दुर, थाना उतई।
7. आकाश भट्ट, उम्र 22 वर्ष, लक्ष्मी नारायण चौक, अहिवारा, थाना नंदनी नगर।
8. संजय निषाद, उम्र 30 वर्ष, ग्राम दानिया, थाना बोरी (एजेंट)।
9. मनोज कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, ग्राम कुर्सीडीही, चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव (एजेंट)। पुलिस ने इन सामाग्रियों को किया जब्त इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि साइबर ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, वे किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। यदि कोई ऐसा करता है तो वह भी साइबर अपराध की कड़ी माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *