Headlines

23 साइबर अपराधियों को जेल भेजने वालीं ASP सम्मानित:झांसी के पुलिस अधिकारी और रेल कर्मियों को भी मिला सम्मान




झांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मंच से पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तीन गांव से साइबर फ्रॉड पकड़ने पर मिला सम्मान पुलिस विभाग की ओर से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण, आईजीआरएस निस्तारण, अपराधों के सफल अनावरण, प्रभावी पैरवी, जनसुनवाई और सोशल मीडिया मॉनीटरिंग समेत अन्य राजकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध अरीबा नोमान भी शामिल रहीं। उन्होंने हाल ही में कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पन्ना लाल मौर्या, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विनय दिवाकर, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल निरीक्षक चंद्र शेखर दुबे, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अमरनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल समेत विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को भी एसएसपी ने सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। 25 रेलकर्मियों को मिला डीआरएम विशेष पुरस्कार
उधर, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रेल संचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं टेलीकॉम, विद्युत, यांत्रिक, रेल सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 रेलकर्मियों को डीआरएम विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र के साथ ₹2,000 की नकद पुरस्कार राशि दी गई।
सम्मानित रेलकर्मियों में शिवम चौरसिया, आशुतोष, संदीप कुशवाहा, नितिन पहाड़िया, अमर सिंह, अतीक अहमद हासमी, कोमल सिंह, अभिषेक घोरपड़े, शिवम पालीवाल, जुए का अंत, अजय कुमार राय, सत्यम बाबू द्विवेदी, राकेश कुमार इंदल, महेंद्र सिंह मीना, हर्षित तिवारी, चंद्रभान, ऋषभ पाण्डेय, प्रेम लिखधारी, गीता देवी, आशुतोष दुबे, संतराम अहिरवार, शराफत अली खान, राम दिनेश, आकाश मालवीय और बृजेन्द्र कुमार शामिल रहे। डीआरएम ने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रेल संचालन को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर बनाए रखने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *