Headlines

27 जुलाई का राशिफल:वृष राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है, सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (27 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 जुलाई, सोमवार को वृष राशि के सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और विदेश से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है।

कर्क राशि के लोग नौकरी में अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। धनु राशि वालों की मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा और इनकम बेहतर होगी। कुंभ राशि वालों के सरकारी काम में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। मीन राशि वालों की बिजनेस से इनकम के नए रास्ते बनेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इस दौरान मनचाहे अवसर भी मिल सकते हैं। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं। इससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपका आत्मविश्वास अभिमान में न बदले, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। अपने सामान की देखभाल खुद करें। किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है। कोई अच्छा अवसर मिलते ही उस पर काम शुरू करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है।

करियर- कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए काम करने के नए तरीके सीखने होंगे। भविष्य की योजनाओं पर अभी से मेहनत शुरू करें। अपना मनोबल मजबूत रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी और भरोसा बना रहेगा। आपसी तालमेल से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य- आज किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आपकी बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। कोशिशों से कोई खास काम पूरा हो सकता है। ज्यादा भागदौड़ होने के बावजूद आप थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों के कारण कभी-कभी आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।

करियर– मौजूदा बिजनेस के साथ कुछ नए कामों पर भी ध्यान दें। मीडिया और संपर्कों के जरिये बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त काम मिल सकता है। जल्द प्रमोशन होने के भी योग हैं। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में भी अपनी मौजूदगी और योगदान बनाए रखें। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। रोज की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- किसी उलझन की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जरूरी दस्तावेज और कागज संभालकर रखें। इन्हें किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

करियर– बिजनेस के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जांच करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम कम रहने से राहत मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- मौसम के कारण अपच और भूख न लगने की परेशानी हो सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए की जा रही कोशिशों में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन से जुड़ा काम चल रहा है तो वह पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। काम व्यवस्थित तरीके से बनने पर राहत महसूस होगी। किसी धार्मिक जगह जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- अपनी योग्यता और मेहनत पर भरोसा रखें। किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। शॉपिंग करने से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा खर्च होने के अलावा कोई खास फायदा नहीं होगा। महिलाओं को ज्यादा काम के कारण परेशानी हो सकती है।

करियर– बिजनेस में चल रही समस्याओं से बाहर निकलने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। लव- परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। युवा अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। इनका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बन सकती है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- जरूरी फैसला लेने और काम शुरू करने में देरी न करें। ज्यादा सोच-विचार करने से अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थी सोशल मीडिया और बेकार की बातों में समय खराब करके अपने भविष्य से समझौता न करें।

करियर– बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर से जुड़े काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें। लव- जीवनसाथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव– कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक सुकून मिलेगा। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। परिवार के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और वर्तमान पर ध्यान दें। किसी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सहज तरीके से पूरा करें।

करियर– गैरकानूनी कामों में रुचि न लें। इससे आपके सम्मान और बिजनेस दोनों को नुकसान हो सकता है। मीडिया और संपर्कों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यह जानकारी बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। विपरीत लिंग के किसी दोस्त के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य- थकान और तनाव महसूस होगा। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में बिताएं। व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर बातचीत में आपकी मजबूत बात की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बीच सुकून और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल पाएंगे। नेगेटिव- किसी गलतफहमी या मुद्दे के कारण नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए काम से थोड़ा ब्रेक लें।

बिजनेस- कारोबार में समय के मुताबिक काम करने के तरीके बदलने की जरूरत है। मशीनरी और लोहे से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम कम रहने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बदहजमी के कारण पेट या लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हल्का और मौसम के मुताबिक भोजन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से दिनभर खुशी का माहौल रहेगा। जिस काम के लिए पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें तेजी आएगी और सफलता भी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारी मिलेगी। नेगेटिव- अपने लिए भी समय निकालना जरूरी है। काम के बोझ के कारण खुद को तनाव में न डालें। घर में रिश्तेदार आने से खर्च और काम बढ़ सकता है। मकान और गाड़ी से जुड़े कागज संभालकर रखें।

बिजनेस- कारोबार में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। हर काम सावधानी से करें। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिलेगी। परेशानी आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोग पर्याप्त आराम करें। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- कोशिश करने पर मनचाहे काम अपनी इच्छा के मुताबिक पूरे हो सकते हैं। नई और ज्ञान बढ़ाने वाली जानकारी हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा लेंगे। नेगेटिव- अपने काम और योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। किसी की गलत सलाह आपको उलझन में डाल सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते रहें।

बिजनेस- कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने का समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो आज इस दिशा में काम आगे बढ़ा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से उनका सामना कर पाएंगे। नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, वरना आपका भी नुकसान हो सकता है। नकारात्मक परिस्थिति को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से से समस्या बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

बिजनेस- बिजनेस के काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करें। फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। इससे सही नतीजे मिलेंगे। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। ऑफिस से जुड़ी जरूरी फाइलें और कागज पूरे रखें। लव- गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और मुलाकात का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सीने से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें और डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी दूर होगी। असंभव लग रहा कोई काम अचानक पूरा होने से खुशी और उत्साह रहेगा। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- भावुक और अस्थिर स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें। किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है।

बिजनेस- कारोबारी मामलों में परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी कामों में आ रही परेशानी का समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के सहकर्मियों से संबंध खराब हो सकते हैं। इसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर पड़ सकता है। लव- नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। घर में सुख-शांति बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में दूरी या अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। काम करने के तरीके और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- अलग-अलग गतिविधियों में आपकी मौजूदगी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें। आपकी समझदारी और कारोबारी सोच से इनकम के नए रास्ते बनेंगे। नेगेटिव- बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव होने से चिंता रहेगी। शांत तरीके से उनका मार्गदर्शन करें।

बिजनेस- बिजनेस में बड़ा फैसला लेते समय उलझन हो सकती है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे सही समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप की योजना चल रही है तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। लव- पारिवारिक व्यवस्था ठीक बनाए रखें। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपना मनोबल मजबूत रखें। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *