सिंहस्थ के निर्माण कार्यों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सिंहस्थ क्षेत्र में बनने वाली 50 किमी सड़कों के निर्माण के लिए आपसी सहमति से अधिगृहीत की गई अशासकीय भूमि का मुआवजा मंगलवार को वितरित किया। यूडीए ऑफिस में हुए कार्यक्रम में 32 किसानों को 15.83 करोड़ रुपए से अधिक की मुआवजा राशि सौंपी गई। इनमें दिनेश पिता मनोहरलाल को 1.51 करोड़, गजेंद्र पिता गोवर्धन सिंह को 1.24 करोड़, पदमासिंह पिता आत्माराम को 1.23 करोड़, कलावती बाई को 1.28 करोड़, राजेंद्र-वीरेंद्र को 1.11 करोड़, अवंतिका पति विजेंद्र घाटगे को 99.33 लाख, मानाजी पिता सरदार शिवाजी राव को 96.69 लाख, जीवनसिंह पिता आत्माराम को 96.00 लाख और कमलाबाई को 94.17 लाख का मुआवजा मिला। मुआवजा वितरण यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी की अध्यक्षता एवं सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद संत उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव तथा भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुआ। यूडीए सीईओ संदीप सोनी स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने कहा भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया गया है। किसानों ने यूडीए की इस त्वरित व पारदर्शी कार्यशैली पर आभार जताया।
Source link
32 किसानों के खातों में पहुंचे 15.83 करोड़ रुपए
