![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं स्थित राजकीय कन्या कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज की 33 छात्राओं ने विभिन्न थीम पर 11 आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां तैयार कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को जागरूक किया। मतदान को बताया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडवाना-कुचामन के एडीएम रतन कुमार स्वामी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। लाडनूं एसडीएम ममता लहुआ ने छात्राओं की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि रंगोलियों जैसे प्रभावी माध्यमों से मतदान का संदेश समाज के हर वर्ग तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। उप-अधीक्षक पुलिस जितेंद्र सिंह चारण ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 11 रंगोलियों में अलग-अलग संदेश कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुरेंद्र कागट ने बताया कि छात्राओं ने 11 रंगोलियों में मतदान का महत्व, मताधिकार का प्रयोग, शत-प्रतिशत मतदान और लोकतंत्र को मजबूत बनाने जैसे संदेशों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। अतिथियों ने की छात्राओं की सराहना कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गजादान चारण ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ सामाजिक और लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना भी कॉलेज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रंगोलियों का अवलोकन कर छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Source link
33 छात्राओं ने रंगोलियों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश:लाडनूं के राजकीय कन्या कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
