Headlines

5 बंद आधार केंद्र तुरंत शुरू करने के निर्देश:कैमूर में दुर्गापूजा-छठ घाटों का होगा सत्यापन, 40 स्कूलों में शौचालय निर्माण जल्द होगा पूरा




कैमूर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। इसमें जिले की विकास, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लोगों की सुविधा के लिए 5 बंद आधार केंद्रों को तुरंत चालू करने के सख्त निर्देश दिए गए। सरकारी इमारतों हेतु जमीन उपलब्ध कराने पर जोर रहा। भभुआ में उद्योग केंद्र के लिए CO को तुरंत जमीन पहचानने को कहा गया। 146 पंचायतों में से 60 पंचायत सरकार भवन बन चुके हैं, जबकि बेतरी, मनिहारी, दुलही जैसे 14 विवादित भवनों का मामला सुलझाने को कहा गया। 40 स्कूलों में शौचालय निर्माण जल्द होगा पूरा विवाह मंडप, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (नुआंव व दुर्गावती), वृद्धाश्रम (मोहनिया) और कल्याण छात्रावासों (अधौरा, भगवानपुर व रामगढ़) के लिए भी जमीन पहचानने के निर्देश दिए गए। नल-जल योजना के छूटे इलाकों का सर्वे कर लिस्ट बनाने और 40 स्कूलों में शौचालय निर्माण जल्दी पूरा करने को कहा गया। दाखिल-खारिज के 82.41% निपटारे पर बात हुई, लंबित मामलों को खास अभियान चलाकर निपटाने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अच्छे काम पर खुशी जताई गई। दुर्गापूजा और छठ पर्व को लेकर सभी अधिकारियों को संवेदनशील घाटों का जायजा लेने और स्थानीय गोताखोरों की लिस्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *