Headlines

5 वर्षीय बेटी को नहर में फेंकने वाला पिता गिरफ्तार:2 बेटियों के खर्च से परेशान होने पर फेंका; फतेहाबाद में की वारदात




फतेहाबाद जिले की सदर थाना रतिया पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को भाखड़ा नहर में फेंकने के आरोपी पिता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मृतका बच्ची के मामा के बयान पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि, 22 जुलाई को गांव खूनन निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपनी पांच साल की बेटी गुरनिवाज कौर को नहर में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दो बेटियों के खर्च से परेशान हो गया था। उसके बेटा भी नहीं था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि गांव खुनन निवासी पांच वर्षीय गुरनिवाज कौर की भाखड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई है। उसका शव पंजाब के फतेहपुर हेड के समीप नहर से बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल रतिया पहुंची और नियमानुसार प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामा ने यह दिए थे बयान
23 जुलाई को मृतका के मामा जगबीर सिंह निवासी गांव अहरवां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। दंपति की दो पुत्रियां थीं तथा पुत्र न होने के कारण गुरप्रीत सिंह अक्सर बच्चियों के पालन-पोषण के खर्च को लेकर परेशान रहता था।
शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई को गुरप्रीत सिंह अपनी छोटी पुत्री गुरनिवाज कौर को बहबलपुर स्थित स्कूल से मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया और रतिया-बुढ़लाडा रोड स्थित भाखड़ा नहर पुल के समीप पहुंचकर उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में बच्ची का शव पंजाब के फतेहपुर हेड के समीप नहर से बरामद हुआ।
23 को दर्ज हुआ था केस परिजनों के बयान एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना सदर रतिया में 23 जुलाई को ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *