Headlines

6-7 अक्टूबर: रेवाड़ी, हिसार, सिरसा रूट की कई ट्रेनें रद्द:दिल्ली में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, हरियाणा की रेल सेवाओं पर पड़ेगा बड़ा असर




उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेलनगर और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक का सीधा असर हरियाणा से होकर गुजरने वाली और प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों को जोड़ने वाली रेल सेवाओं पर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते 5 से 8 अक्टूबर के बीच कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ रेल सेवाएं निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। हरियाणा पर असर इस ट्रैफिक ब्लॉक का सबसे अधिक असर हरियाणा के रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा और गुरुग्राम रेलखंड पर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय रेल सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी, रेवाड़ी-दिल्ली, दिल्ली-हिसार, हिसार-दिल्ली तथा हिसार-रेवाड़ी के बीच संचालित कई पैसेंजर रेल सेवाओं को रद्द कर दिया है। इसके अलावा तिलक ब्रिज-सिरसा और सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा भी प्रभावित रहेगी। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रद्द की गई प्रमुख स्थानीय रेल सेवाओं में दिल्ली-रेवाड़ी, रेवाड़ी-दिल्ली, दिल्ली-हिसार, हिसार-दिल्ली, हिसार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-हिसार, तिलक ब्रिज-सिरसा तथा सिरसा-तिलक ब्रिज रेल सेवाएं शामिल हैं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से रोजाना दिल्ली, गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी रद्द ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दिल्ली सराय रोहिल्ला से संचालित कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। इनमें दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-अजमेर, दिल्ली-भुज, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस तथा जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के वापसी फेरे भी निरस्त किए गए हैं। रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेंगी कई ट्रेनें रेलवे ने सात प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। ये ट्रेनें अब दिल्ली के बजाय रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होंगी। इनमें जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस, बरेली-भुज एक्सप्रेस, शकूरबस्ती-ओखा स्पेशल, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस, भुज-बरेली एक्सप्रेस तथा वेरावल-हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल हैं। परिवर्तित मार्ग पर इन सभी ट्रेनों का भिवानी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है, जिससे भिवानी क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं ओखा-साबरमती स्पेशल परिवर्तित मार्ग से रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर चलेगी तथा इसका गुरुग्राम स्टेशन पर विशेष ठहराव रहेगा। कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और रेगुलेट भी किया है। किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी। दिल्ली-साबरमती एक्सप्रेस 55 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। वहीं हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उनके यात्रियों को परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *