![]()
अलीगढ़ में मंगलवार को थाना रोरावर और आगरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछतांछ में तस्करों ने अलीगढ़ के कुछ सफेद पोश लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से पड़ताल शुरू कर दी है। डिलीवरी के वक्त दबोचे गए सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को आगरा एनटीएफ और स्थानीय पुलिस को एक सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि कुछ ड्रग पेडलर अलीगढ़ में भारी मात्रा में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रोरावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीडी पब्लिक स्कूल के बाहर जाल बिछाया। जैसे ही तस्कर वहां पहुंचे और माल की डिलीवरी देने लगे, तभी पुलिस और एनटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके से ही दबोच लिया। 80 लाख की हेरोइन और 4.25 लाख कैश बरामद पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुई 846 ग्राम हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास से 4,25,000 नगद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि यह रकम उन्होंने हेरोइन की सप्लाई और बिक्री के जरिए ही जुटाई थी। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल हो रही दो स्कूटी और एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। गिरोह में मथुरा की महिला भी शामिल पकड़े गए पांच आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो मथुरा की रहने वाली है। जांच में सामने आया है कि यह एक बेहद शातिर अंतर-जनपदीय गैंग है, जो यूपी के अलग-अलग जिलों में ड्रग्स की सप्लाई करता है। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी बताए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। अलीगढ़ का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि यह यह एक बड़ा नेटवर्क है। इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस (यानी माल कहां से लाया जा रहा था और अलीगढ़ में इसे किसे बेचा जाना था) को खंगाला जा रहा है। विवेचना के दौरान इस काले कारोबार से जुड़े हर छोटे-बड़े चेहरे को बेनकाब कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
80 लाख की हेराइन तस्करी में महिला समेत 5 गिरफ्तार:अलीगढ़ और आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरजनपदीय गिरोह पकड़ा
