Headlines

फतेहाबाद में नाबालिग से रेप केस में आरोपी काबू:वीडियो बनाकर धमकाने का भी आरोप; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस




फतेहाबाद के जाखल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टोहाना तहसील के गांव लैहरा थेह निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। जाखल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी अमर सिंह पर नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर लंबे समय से उसका यौन शोषण करने का आरोप है। वीडियो बनाकर धमकाने का भी आरोप आरोपी पर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही मामले की जांच जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष तथा गहनता से अनुसंधान कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अपराधों को लेकर सख्त है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *