![]()
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में महिला को लिफ्ट देकर कार सवार दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद महिला की हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने अंबिकापुर में उसका इलाज कराया। महिला स्वस्थ होने के बाद जयनगर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 03 जुलाई की शाम जयनगर थाना क्षेत्र की महिला (40 वर्ष) वापस जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थी। उसी समय ग्राम रविंद्रनगर निवासी सुशांत सिकदार और अखिलेश राय कार में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने महिला को देखकर कार रोकी और कार में लिफ्ट दी। नशीली दवा सुंघाकर गैंगरेप का आरोप
महिला ने बताया कि कार में युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह नशे में आ गई। इसके बाद दोनों युवकों ने उससे गैंगरेप किया। बाद में महिला को उसके गांव पहुुंचाकर दोनों युवक भाग निकले। शिकायत में महिला ने बताया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने अंबिकापुर में अपना इलाज कराया। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर वापस लौटी तो थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुशांत सिकदार और अखिलेश राय के खिलाफ धारा 70 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। जयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी युवक फरार बताए गए हैं।
Source link
कार में लिफ्ट देकर युवकों ने महिला से किया गैंगरेप:सूरजपुर में दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी फरार
