Headlines

स्कूली छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा में 4 महीने से पकड़ के बाहर था, 4 अन्य मामले भी दर्ज




शेखपुरा में स्थानीय महिला थाना पुलिस ने एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को चेवाड़ा थाना क्षेत्र के रांकड़ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ट्यूशन पढ़ने के लिए चेवाड़ा जा रही थी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण यादव के पुत्र काली यादव उर्फ राजीव रंजन यादव के रूप में हुई है। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि यह घटना चार माह पूर्व हुई थी। आरोपी ने 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ उस समय छेड़खानी की थी, जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए चेवाड़ा जा रही थी। इस संबंध में नाबालिग छात्रा की मां ने स्थानीय महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छापामारी दल ने गांव पहुंचकर धर दबोचा आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी और चेवाड़ा के अपर थाना अध्यक्ष रवि रौशन के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी दल ने उसके गांव पहुंचकर उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, छेड़खानी और शराब तस्करी जैसे चार आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार शाम को उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *