Headlines

बदमाशों को किराये पर दिया कमरा, मकान मालिक गिरफ्तार:डकैती की वारदात में पकड़े गए थे किराएदार, थाने में नहीं कराया था सत्यापन




सरगुजा में बिना पुलिस वेरिफिकेशन बदमाशों को किराये पर मकान देना युवक को मंहगा पड़ गया। किरायेदार युवक डकैती के मामले में गिरफ्तार हुए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। मकान मालिक ने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक,13 मई 2026 को अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड में स्थित ग्राम घंघरी के गेरवानी नाला के पास हथियारबंद बाइक सवारों ने एक आटो चालक से लूटपाट की थी और शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को रोककर लूटने की कोशिश की थी। कार सवार भाग निकलने में सफल हो गए थे। मामले में गांधीनगर पुलिस ने यूपी के युुवकों के खिलाफ धारा 126(2),310 (10) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुछ युवक अब तक फरार हैं। मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तार
मामले की जांच में पता चला कि यूपी के बदमाशों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन भट्ठी रोड निवासी राहुल विश्वकर्मा (27 वर्ष) ने अपना मकान किराये पर दिया था। सरगुजा कलेक्टर ने पूर्व में ही किरायेदारों के सत्यापन का निर्देश दिया था। राहुल विश्वकर्मा ने इसका पालन नहीं किया। मामले में गांधीनगर पुलिस ने राहुल विश्वकर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टरों के छिपने का खुलासा होने के बाद अभियान
सरगुजा में धनबाद के गैंगस्टरों के अंबिकापुर में सालों छिपे रहने का खुलासा होने के बाद सरगुजा पुलिस लगातार किरायेदारों एवं बाहरी लोगों का सत्यापन कर रही है। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि जितना जल्दी संभव हो मकान मालिक अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं और किरायेदारों की वेरिफिकेशन करवाने में लापरवाही ना बरतें। सरगुजा पुलिस ने बताया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के समाधान ऐप से भी मकान मालिक आसानी से किरायेदारों का सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए समाधान ऐप डाउनलोड कर ओटीपी के माध्यम से रजिस्टर्ड करना होगा। अपने एवं किरायेदार के आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर किरायेदारों को सत्यापन किया जा सकता है। ऑफलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए मकान मालिक अपने संबंधित थाना में जाकर किरायेदार सत्यापन फॉर्म भरकर आवश्यक जानकारी थाना में उपलब्ध कराएं वेरिफिकेशन फॉर्म के साथ किरायेदार और मकान मालिक का पहचान प्रमाण पत्र, रेंट एग्रीमेंट और फोटो आदि जरूरी कागजात जमा करने होते हैं। जो बहुत ही आसान एवं तत्काल हो जानी वाली प्रक्रिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *