![]()
मधुबनी उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब बरामद की गई और नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शनिवार शाम 5:30 बजे यह जानकारी दी। उत्पाद अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि विभाग की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर में 83 स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में तीन शराब तस्कर और छह शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 1307 लीटर देसी शराब और 4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे चार वाहनों को भी जब्त किया गया है। विभाग की ड्रोन टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कलुआही थाना क्षेत्र के मंगा टोल और राजनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव में निगरानी की। इन दोनों स्थानों से कुल 600 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब के घोल को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में 6 लीटर तैयार देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गई। आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, सभी आरोपियों को शनिवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Source link
10 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त:मधुबनी में विशेष अभियान के तहत 83 ठिकानों पर छापेमारी, 4 वाहन भी जब्त
