Headlines

'भास्कर समाधान' का असर…सड़कों के गड्ढे और जलभराव से राहत:राकेश एल. सोलंकी बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक




इंदौर में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार लोगों की जनसमस्याओं का समाधान करा रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहा है, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 35 के पार्षद राकेश एल. सोलंकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ आए दिन हादसों का रहता है खतरा
वार्ड 35 के देवास नाका स्थित निर्मेश एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था। इससे राहगीरों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद राकेश एल. सोलंकी ने नगर निगम की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद गड्ढों की मरम्मत कराई गई और जलभराव की समस्या दूर की गई। समाधान की पुष्टि भी एप पर की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान राजमहल कॉलोनी: ड्रेनेज लाइन की सफाई, ओवरफ्लो की समस्या दूर वार्ड 66 के राजमहल कॉलोनी निवासी विनोद लालवानी ने अपनी शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से ड्रेनेज लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था। शिकायत के बाद पार्षद कंचन गिदवानी ने संज्ञान लिया और मशीन से ड्रेनेज लाइन की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि भी एप पर की गई। सड़क, सफाई और ड्रेनेज की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी निपानिया: दो महीने से अधूरा सड़क निर्माण, लोगों की बढ़ी परेशानी वार्ड 36 के अमृत पैलेस निवासी अमित पर्यानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए दो महीने पहले पत्थर डाल दिए गए थे, लेकिन इसके बाद काम शुरू नहीं हुआ। अधूरी सड़क के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। बारिश में रास्ता और ज्यादा खराब हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंद्र लोक नगर: खाली प्लॉट में कचरे का ढेर, बदबू और मच्छरों का प्रकोप वार्ड 37 के चंद्र लोक नगर निवासी दुर्गा तोमर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने खाली प्लॉट में लंबे समय से अटाला और कचरा पड़ा हुआ है। बारिश के कारण वहां गंदगी और बदबू फैल रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है। परदेशीपुरा: एक महीने से टूटा ड्रेनेज ढक्कन, हादसे की आशंका वार्ड 26 के परदेशीपुरा निवासी वैभव शर्मा ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र में ड्रेनेज चेंबर का ढक्कन पिछले एक महीने से टूटा हुआ है। इससे गंदगी लगातार बाहर फैल रही है और कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं। खुले चेंबर के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ओमेक्स सिटी-1: ओवरफ्लो चेंबर से बदबू, लंबे समय से नहीं हुआ समाधान वार्ड 36 के ओमेक्स सिटी-1 के एक शिकायतकर्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर बताया कि बिल्डिंगों के बीच बने चेंबर लंबे समय से ओवरफ्लो हो रहे हैं। गंदा पानी लगातार बाहर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे रहवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल
‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *