Headlines

पंचकूला में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग आज:मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे अध्यक्षता, महिला थाना ASI- SI के खिलाफ लेंगे इंक्वायरी रिपोर्ट




पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में सोमवार को 11 बजे ग्रीवांस कमेटी की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे। बैठक में आज करीब 10 परिवादों पर सुनवाई होगी।
बैठक में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, कालका MLA शक्ति रानी शर्मा व पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन शामिल होंगे। हालांकि पिछली बार दोनों राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा व कार्तिकेय शर्मा मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। वहीं पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन मीटिंग में आए। लेकिन अपने किसी काम का हवाला देकर चंद्रमोहन मीटिंग छोड़कर चले गए। महिला थाना ASI-SI केस की लेंगे रिपोर्ट
मंत्री आज महिला थाना ASI कविता व SI नेहा सिंधु के खिलाफ इंक्वायरी रिपोर्ट लेंगे। दोनों ने दहेज प्रताड़ना के केस में पीड़िता के ससुर का नाम केस में शामिल नहीं किया, जबकि उनके द्वारा 6 लाख रुपए लिए जाने के सुबूत दिए गए थे। ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहीं ढंग से काम नहीं किया, क्योंकि आरोपी खुद पुलिसकर्मी है, जो इन दिनों यमुनानगर सीआईए में तैनात है। जिस पर पर मंत्री ने आदेश दिए कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता की देखरेख में 4 दिन में इंक्वायरी कर मंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
SHO की सफाई पर भड़के मंत्री पंवार महिला थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने जब मामले में सफाई देने की कोशिश की, तो मंत्री पंवार भड़क गए, उन्होंने कहा कि 40 साल से MLA-MP बनता आ रहा हूं, मुझे मत समझाओ। विधानसभा की हर कमेटी में रह चुका हूं, तुम्हारे DA से ज्यादा ज्ञापन है मुझे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *