Headlines

रिटायर्ड एयर मार्शल से 2.65 करोड़ की साइबर ठगी:गुरुग्राम पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे; 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन और 90 एटीएम कार्ड बरामद




गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ईस्ट ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। रिटायर्ड एयर मार्शल टी. एस. चटवाल से 2 करोड़ 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ठगी जनवरी में हुई थी, जिसमें एक बड़े ‘सेकंड लेयर’ नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम में से 6 लाख रुपए इंडियन ओवरसीज बैंक के एक संयुक्त खाते में ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता सोनू चौधरी और आकाश सोनी के नाम पर था। खाते की जांच के बाद पुलिस ने सोनू चौधरी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन और 90 एटीएम कार्ड बरामद पुलिस पूछताछ में सोनू चौधरी ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता बहादुरगढ़ निवासी पुनीत नामक एग्रीगेटर को दिया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने बहादुरगढ़ की ओमैक्स सिटी में छापेमारी की और पुनीत, अभिषेक, विकास और दुष्यंत को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पुनीत दिल्ली के द्वारका निवासी सम्राट के कहने पर बैंक खाते आगे बेचता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 90 एटीएम कार्ड, 42 चेक बुक, 33 सिम कार्ड, रबर स्टांप और एक पासपोर्ट बरामद किया। पासपोर्ट की जांच में वर्ष 2023 से 2026 के बीच दुबई यात्रा के 4 स्टांप मिले हैं। 6 राज्यों में कई साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज एसीपी साइबर क्राइम के अनुसार, पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि पुनीत दुबई में बैठे कथित हैंडलर रुद्र से मिलने जाता था। वहीं से साइबर ठगी के लिए बैंक खाते खुलवाने और उनकी सप्लाई का नेटवर्क संचालित किया जाता था। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी पता चला है कि बरामद बैंक खातों के खिलाफ राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, केरल और कर्नाटक सहित 6 राज्यों में कई साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब सभी सिम कार्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी खंगाल रही है और कुल ठगी की रकम का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *