Headlines

Kurud Robbery Case | Masked Men Loot Driver At Knife Point; CCTV Footage


उज्जैन जा रहे ड्राइवर पर चाकू दिखाकर हमला, वारदात CCTV में कैद,एक्टिवा और 9 हजार रुपए लेकर फरार

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक ड्राइवर से मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चाकू की नोक पर 9 हजार रुपए, मोबाइल और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज क

.

पुलिस के अनुसार, रायपुर के संतोषी नगर निवासी विमल देशलहरे 11 जुलाई की रात बुकिंग मिलने पर उज्जैन जाने के लिए निकले थे। देर रात करीब 2 बजे थकान महसूस होने पर उन्होंने कुरुद थाना क्षेत्र के मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के सामने एक्टिवा खड़ी कर दुकान के बरामदे में आराम करना शुरू किया।

स्विफ्ट कार से पहुंचे तीन बदमाश

इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले विमल के साथ मारपीट की, फिर चाकू दिखाकर उनकी जेब से वीवो Y-51 प्रो मोबाइल, 9 हजार रुपए नकद और एक्टिवा की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश एक्टिवा लेकर मगरलोड की ओर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 54 हजार रुपए बताई गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में तीनों नकाबपोश युवक ड्राइवर के साथ मारपीट करते और सामान लूटकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना कुरुद थाना से करीब 12 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां रातभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट की घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

एडिशनल SP बोले

एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *