Headlines

हांसी में छात्रों ने किया प्रदर्शन:सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन, पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध




हांसी में छात्रों ने मंगलवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में और नीट पेपर लीक मामले को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह रोष मार्च हांसी के अंबेडकर चौक से शुरू होकर बड़सी गेट और उमरा गेट होते हुए जाट धर्मशाला में समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘सोनम वांगचुक के साथ न्याय करो’, ‘पेपर लीक बंद करो’ और ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। छात्रों पर आंसू गैस छोड़ना निंदनीय : निशांत मार्च का नेतृत्व कर रहे निशांत तंवर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें जबरन हटाया गया। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ अपने भविष्य को सुरक्षित करने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने को निंदनीय बताया। तंवर ने जोर दिया कि अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग करना अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी उन्होंने आगे कहा कि देश के युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और पेपर लीक पर रोक जैसी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो देशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस रोष मार्च में हितेश कांगरा, अमन, रोहित, रमन, अमित, वंश राणा, सनी दुग्गल, विनय और अंकित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *