![]()
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन झाझा, जसीडीह, मधुपुर और आसनसोल रूट से होकर गुजरेगी। इससे लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी। बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन (05048) आगामी 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी। आसनसोल मंडल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी। यह बनारस से सुबह 10:45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस सेवा से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल के यात्रियों को रेल यात्रा में राहत मिलेगी। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-बनारस स्पेशल ट्रेन (05047) भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच हर बुधवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 8-8 फेरे लगाएगी। कोलकाता से यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ और ‘नो रूम’ की स्थिति से प्रवासियों को राहत मिलेगी। यह विशेष एसी ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हजारों यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने सभी स्टेशनों को टिकट बुकिंग और यात्री सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
कोलकाता-बनारस के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:झाझा, जसीडीह, मधुपुर होकर गुजरेगी, दुर्गा पूजा से छठ तक त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत
