Headlines

बारिश में तालाब बन जाता है पंचायत भवन:सूरजपुर के सलका में जलभराव से रिकॉर्ड और शासकीय सामान खराब होने का खतरा




सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड की ग्राम पंचायत सलका में बारिश के दौरान पंचायत भवन जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मुख्य सड़क पंचायत भवन से ऊंची होने और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे परिसर में भर जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही पंचायत भवन के चारों ओर पानी जमा हो जाता है। लगातार बारिश होने पर पानी भवन के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य शासकीय सामग्री के खराब होने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों और ग्रामीणों को आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है। सड़क निर्माण के दौरान नहीं बनी जल निकासी स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क निर्माण के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से हर वर्ष बरसात में पंचायत भवन जलभराव की समस्या से घिर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भवन को गंभीर नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने रखी ये मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवन को ऊंचे प्लेटफॉर्म पर विकसित करने और स्थायी जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे हर साल होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *