![]()
अलवर के सिलीसेढ़ बांध के निचले हिस्से में भरे पानी में सोमवार शाम एक युवक डूब गया। पता चला कि 6 दोस्त घूमने निकले थे। यहां आकर सब बांध के निचले हिस्से में भरे पानी में नहाने उतर गए। 5 पानी से बाहर आ गए। लेकिन एक दोस्त नहीं दिखा। जबकि उसके कपड़े बाहर रखे मिले हैं। माना जा रहा है कि अलवर के बगड़ तिराहा निवासी 32 वर्षीय युवक रवि कुमार बैरवा पानी में डूब गया। पुलिस को पूरी घटना का रात को पता चला। अब मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे से अकबरपुर थाना पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जल भराव क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोस्तों के नहाकर बाहर आने पर मिले कपड़े जानकारी के अनुसार, बगड़ तिराहा निवासी रवि कुमार बैरवा (32) अपने आसपास के 5 दोस्तों के साथ सोमवार शाम सिलीसेढ़ घूमने गया था। सिलीसेढ़ के निचले हिस्से में बने पानी के भराव में 5 दोस्त पानी में उतरकर नहा रहे थे, जबकि रवि कुमार ऊपर सूखी जगह पर बैठा हुआ था। जब पांचों दोस्त नहाकर बाहर निकले तो उन्हें किनारे पर रवि के कपड़े रखे मिले, लेकिन रवि वहां नजर नहीं आया। काफी देर खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो दोस्तों ने उसके पानी में डूबने की आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसे की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पानी के अंदर रवि की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पांचों दोस्तों को बुलाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक जांच कर रही टीमों को युवक नहीं मिला है। सिविल डिफेंस की टीम के प्रतिनिधि मान सिंह का कहना है कि स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि कहां युवक नहा रहे थे। किस जगह युवक डूबा है। हमें जैसा पुलिस ने जानकारी दी है उसके अनुसार सर्च कर रहे हैं।
Source link
सिलीसेढ़ में नहाते समय डूबा 32 साल का युवक:6 दोस्त पानी में उतरे थे, 5 बाहर आ गए, एक नहीं मिला, SDRF की टीम ढूंढ़ रही
