Headlines

मंडी में महिलाओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:33% महिला आरक्षण कानून लागू करें; डीसी को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा




अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला मंडी के बैनर तले मंगलवार को मंडी शहर की ऐतिहासिक सेरी चांदनी में महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति की जिला अध्यक्ष बीना वैद्य ने किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने डीसी मंडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 के तहत महिला आरक्षण कानून पारित होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। समिति का कहना है कि इस कानून को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ने के बजाय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष बीना वैद्य ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा। मांगें नहीं मानी तो होगा आंदोलन महिला समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *