![]()
जिले के राजाखेड़ा उपखंड के बनपुरा गांव निवासी रामकिशन सिंह ने अपने घर में हुई चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 18 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर उनके घर से चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद राजाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो आरोपियों का पता चल सका है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाई है। पीड़ित रामकिशन सिंह ने आरोप लगाया कि इस घटना के कारण उनके परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का आग्रह किया।
Source link
राजाखेड़ा में हुई चोरी का खुलासा नहीं:पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, प्रभावी कानूनी कार्रवाई और शीघ्र न्याय दिलाने का आग्रह
