![]()
अमृतसर के कोट खालसा इलाके से एक युवक की लाश चादर में लिपटी मिली। यह मामला कोट खालसा चौकी, थाना इस्लामाबाद में सामने आया। चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह और एसएचओ कोट खालसा हरसंदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पहचान करवाई। मृतक की पहचान 36 साल के सुखविंदर सिंह के रूप में हुई जो कोट खालसा का ही रहने वाला था। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से मामले की कड़ी जोड़नी शुरू की। अधिक नशा करने के कारण हुई मौत जांच में सामने आया कि सुखविंदर सिंह अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ पेंटर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने रात को पहले शराब पी और इसके बाद नशा किया। पुलिस का कहना है कि अधिक नशा करने के कारण सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी इसके बाद कुलदीप सिंह डर गया और उसने घर से चादर लाकर शव को उसमें लपेट दिया। आरोपी शव को अपने कंधों पर रखकर तकिये वाली गली में फेंककर चला गया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 221 के तहत BNS की धारा 105 और 238 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
अमृतसर-चादर में लिपटी मिली पेंटर की लाश:दोस्त ने ओवरडोज से मौत के बाद शव फेंका, दोनों ने रात को किया नशा; आरोपी अरेस्ट
