Headlines

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय:17 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसेंगे बादल




झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगभग पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। खासकर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत 17 जिलों में बारिश का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई है। कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसान बिजली कड़कने के समय खेतों में काम न करें, वहीं वाहन चालकों को तेज बारिश में सावधानी बरतने की अपील की गई है। इन जिलों में स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई गई है। तापमान में गिरावट, कई जगह मौसम सुहावना तापमान की बात करें तो रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, नेतरहाट और सिंहभूम क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में भी रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और सिंहभूम क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *