Headlines

दिल्ली-कूच कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद:जिलाध्यक्ष संतोष बोली-घर पहुंचे थाना प्रभारी, बराड़ वीडियो में बोले-सरकार दबाना चाहती




नीट पेपर लीक एवं शिक्षा के विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच से पहले आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। शुरू में कुछ देर हाउस अरेस्ट किया गया। जब लोगों के घर आने का पता चला तो पुलिस उनको अपने साथ ले गई। इसके अलावा दिल्ली कूच कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं को डबवाली पुलिस द्वारा देर रात हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया गया। राहुल गांधी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित कांग्रेस नेता दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इससे पहले पुलिस उनके घर पहुंच गई और काफी कांग्रेस नेता व समर्थकों को हिरासत कर लिया तो किसी को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसका पता चलते ही कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दिया और कहा, सरकार छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती और इसका जानकारी सांसद कुमारी सैलजा को फोन पर दी। जग्गा सिंह बराड़ ने वीडियो में कहा, सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे पुलिस की दो गाड़ियां उनके आवास पर पहुंची। उस समय वे अपने पार्षद भतीजे समनदीप बराड़ तथा अन्य युवा कांग्रेस साथियों के साथ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने समनदीप बराड़, पूर्व हल्का प्रधान शगन बराड़, भूपिंदर सिंह बंटी, विक्की भाटी तथा अन्य कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले जाकर नजरबंद कर दिया। पुलिस ने सख्ती बढाई इसके चलते सिरसा और डबवाली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी रखी जा रही है। किसान नेताओं को दिल्ली कूच के लिए जाने से रोका जा रहा है। पंजाब से सटे बॉर्डर एरिया में भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सांसद सैलजा को बताते हुए कहा, पुलिस ले जा रही है जग्गा सिंह बराड़ ने इस पूरी पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाकर दावा किया कि पुलिस चार नामजद और तीन अन्य कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाकर ले गई। बराड़ बोले, इस बारे में सांसद कुमारी सैलजा को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में भी उन्होंने लिखा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें भी पुलिस निगरानी में नजरबंद किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार की कार्रवाई की आलोचना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *