Headlines

दहेज की मांग से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या:दुर्ग में 3 महीने बाद पति और ससुर गिरफ्तार, सिमगा में छिपे थे दोनों




दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमगा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में फरार बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव का है। 7 अप्रैल 2026 को गांव की एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं मिलने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले की जांच के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज होते ही हो गए थे फरार केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पति युवराज पटेल (29) और ससुर ओम प्रकाश पटेल (58) सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लगातार दहेज के लिए कर रहे थे परेशान पुलिस का कहना है कि, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नवविवाहिता को लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस केस में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *