![]()
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और युवाओं के विरोध के बीच कांकेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। जंतर-मंतर की कार्रवाई की निंदा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की। कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
नीट पेपर लीक के विरोध में पीएम का फूंका पुतला:कांकेर में कांग्रेस बोली- इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा
