![]()
कांकेर पुलिस ने चारामा थाना क्षेत्र में सूने मकान से करीब 8.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवर, नगदी और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक वार्ड क्रमांक-2 निवासी पंकज मेश्राम 15 जुलाई को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर निजी काम से धमतरी गए थे। 17 जुलाई को पड़ोसी ने घर का पिछला दरवाजा खुला होने की सूचना दी। लौटने पर टूटा मिला घर का दरवाजा वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा और आलमारी का ताला टूटा मिला। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। इसके बाद चारामा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। 300 से ज्यादा CCTV फुटेज से मिला सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पड़ोसी ही निकला चोर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पवन सोनकर (25), वार्ड क्रमांक-2 चारामा का निवासी और पीड़ित का पड़ोसी है। आरोपी ने 16 जुलाई को सूना मकान देखकर दरवाजे और आलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर पर्स में भरकर फरार हो गया। जेवर, नगदी और औजार बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, लोहे का पलटा, पेचकस, प्लास, आरी समेत अन्य औजार बरामद किए हैं। पुलिस टीम को किया गया सम्मानित चोरी के मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर पूरी संपत्ति बरामद करने पर कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने थाना चारामा की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Source link
72 घंटे में 8.5 लाख के जेवर चोरी का खुलासा:चारामा में पड़ोसी निकला आरोपी, 300 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने बरामद किया माल
