Headlines

यमुनानगर में नहर में नहाते समय डूबा युवक:देर शाम तक चला रेस्क्यू, माता-पिता का हो चुका है निधन, गोताखोर कर रहे तलाश




यमुनानगर के बाड़ी माजरा स्थित डेहा बस्ती के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरे 28 वर्षीय युवक की तेज बहाव में डूबने से तलाश जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार लापता युवक की पहचान शंभू कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने मामा अजय कुमार के साथ रहता था। नहर किनारे बाइक और कपड़े मिले जानकारी के अनुसार गौरव बुधवार शाम को बाइक पर अपने दो-तीन साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। मौके पर पहुंचे गोताखोर राजीव ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो नहर किनारे बाइक और कपड़े पड़े हुए थे। कपड़ों में एक गैस एजेंसी की पर्ची भी मिली, जिससे युवक की पहचान में मदद मिली। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश के लिए देर शाम तक अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोर लगातार कर रहे तलाश पुलिसकर्मी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। मामले की जांच की जा रही है। गोताखोर राजीव ने बताया कि नहर में डूबे व्यक्ति का शव सामान्य तौर पर 48 से 72 घंटे के भीतर पानी की सतह पर आ सकता है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *