Headlines

युवाओं की आवाज को लाठी से नहीं दबाया जा सकता : दिव्येश



महासमुंद| कांग्रेस नेता दिव्येश चंद्राकर ने जारी एक बयान में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश का युवा कोई अनुचित मांग नहीं कर रहा। युवा केवल निष्पक्ष परीक्षाएं, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समय पर नियुक्ति और अपने सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जवाबदेही मांगने पर सरकार उन्हें संवाद के बजाय पुलिस की लाठियों और आंसू गैस से दबाने की कोशिश कर रही है। चंद्राकर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों पर दिल्ली पुलिस के किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के हक में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अभद्रता की गई और उन्हें चोटिल किया गया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं को जबरन हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं के न्याय की यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *