![]()
बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रेशम पालन परियोजना में सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्राभांठा के सरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शासकीय जमीन पर चल रही रेशम पालन परियोजना में सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान संचालक समूह और एक व्यक्ति कई सालों से अलग-अलग खातों में सरकारी राशि जमा कर लाखों रुपए का गबन कर रहे हैं। मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। बारिश से खेतों में पानी भरने की समस्या जनदर्शन में जिले के कई किसानों ने लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव की शिकायत की। ग्राम सेंदरी और कछार के किसानों ने पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि सीबीजी संयंत्र निर्माण के बाद बरसाती नाले की निकासी प्रभावित हो गई है। इससे खेतों में पानी भर रहा है और फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली समस्या मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी के लोगों ने भी बिजली समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बार-बार बिजली बंद हो जाती है। लोगों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। गणित शिक्षक की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीण मस्तुरी ब्लॉक के धनगंवा शासकीय हाई स्कूल में गणित शिक्षक की कमी का मामला भी जनदर्शन में पहुंचा। शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से गणित विषय के शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगों और ग्रामीणों ने भी रखी समस्याएं सरकंडा निवासी दिव्यांग बबीता यादव ने ट्राईसाइकिल दिलाने की मांग की। वहीं अमेरी निवासी रोहित कुमार ने मोपका गौशाला में बंद अपनी गाय को वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा ग्राम बाम्हू खैरा के दिव्यांग चंदन कुमार ने घर के पास स्थित सरकारी तालाब में मछली पालन की अनुमति मांगी। आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग बेलगहना तहसील के ग्राम बहरामुड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मुआवजे के लिए 5 महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश जनदर्शन में मिली सभी शिकायतों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
Source link
बिलासपुर जनदर्शन में पहुंची कई शिकायतें:रेशम पालन के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, जांच के निर्देश
