Headlines

मां की मौत के बाद बेटे ने निगला जहर:नारनौंद में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मानसिक रूप से चल रहा था परेशान




हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में गुरुवार को एक मां और बेटे की कुछ घंटों के अंतराल में मौत हो गई। 80 वर्षीय मां प्रेम देवी के निधन के बाद, उनके 50 वर्षीय बेटे वीरेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव पेटवाड़ निवासी प्रेम देवी लंबे समय से बीमार थी और गुरुवार को उनका निधन हो गया। उस समय घर पर मौजूद उनके बेटे वीरेंद्र, जो मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे हैं, ने मां की मौत की खबर सुनते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेटे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों ने वीरेंद्र को गंभीर हालत में नारनौंद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम हांसी के नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंची। टीम ने मृतका प्रेम देवी के शव का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद, टीम ने गांव पेटवाड़ पहुंचकर घटनास्थल का भी बारीकी से मुआयना किया। तीन साल पहले हो चुका पिता का निधन परिजनों ने बताया कि उन्हें प्रेम देवी की मौत का तब पता चला जब वीरेंद्र द्वारा किए गए फोन के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वीरेंद्र के पिता का निधन लगभग तीन साल पहले हो चुका था, और उनकी दो विवाहित बहनें हैं। नारनौंद थाना से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *