![]()
झाबुआ जिले के झाबुआ और करवड़ में गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। झाबुआ के ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ परिसर में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार के नेतृत्व में शहीद आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान छात्र नेताओं ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए नीट परीक्षा मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई। आजाद के आदर्शों पर चलने का आह्वान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार और जिला महामंत्री विनोद गणावा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ने और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। कार्यक्रम में निलेश गणावा, अल्केश पारंगी और अल्पेश भूरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। करवड़ में पंचायत परिसर में दी श्रद्धांजलि करवड़ ग्राम पंचायत परिसर में भी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम में सरपंच विकास बाबूलाल गामड़, सचिव लक्ष्मण मुनिया, पूर्व उपसरपंच भंवर सिंह गहलोत और धर्मेंद्र सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
Source link
झाबुआ-करवड़ में मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती:एनएसयूआई ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया; नीट पेपर लीक में पारदर्शिता की मांग की
