![]()
फिरोजपुर के मखू थाने में तैनात ASI ने नहर में छलांग लगा दी। उसने कूदने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कुछ लोगों पर पैसों को लेकर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो में ASI ने कहा कि हमारी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान विरोधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई ने एक महिला के साथ उनकी कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी थी। जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और उनकी काफी बदनामी हुई। ASI की पहचान गुरदियाल सिंह के नाम से हुई, जो बटाला का रहने वाला है। इस मामले में एसपी-डी मनजीत सिंह ने कहा कि ASI गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयानों पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
पंजाब पुलिस का ASI वीडियो बना नहर में कूदा:छलांग लगाने से पहले कहा- मुझे बदनाम किया, AAP नेता के भाई ने ऑडियो वायरल किया
